फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secret donation of Rs 18 lakh found in nine boxes

Mirzapur News: नौ पेटिकाओं से मिला 18 लाख का गुप्त दान

Wed, 12 Mar 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Secret donation of Rs 18 lakh found in nine boxes
विंध्याचल। महाकुंभ के पलट प्रवाह के बाद मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिर में लगी नौ दान पेटिकाएं खोली गईं। मंगलवार को श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच दान पात्रों से निकले नोटों की गणना कराई गई। इसमें 18 लाख 79 हजार 315 रुपये गुप्त दान में प्राप्त हुए।
विज्ञापन

तीनों मंदिरों की नौ दान पेटिकाओं से प्राप्त रुपये की गणना सीसी कैमरों और पुलिस की निगरानी में कराई गई। नौ दान पेटिकाओं से 17 लाख 87 हजार 92 हजार 235 रुपये के नोट और 92 हजार 80 रुपये के सिक्के निकले हैं। इसके बाद यह धनराशि विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक, विंध्याचल के खाते में जमा करा दी गई। इस दौरान नायब तहसीलदार छानबे ज्योति सिंह, अमीन सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरिगेंद्र दुबे, प्रदीप दुबे, चंद्रमणि तिवारी, राकेश सोनकर, महेश सोनकर, शमशेर अली, इस्तियाक बेग, ज्ञानेंद्र पाठक समेत राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed