{"_id":"611a9f258ebc3e42c71f6c70","slug":"secondary-schools-opened-under-tight-security-mirzapur-news-vns606309386","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में खोले गए माध्यमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में खोले गए माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के कक्षा 9 से लेकर 12 तक के माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थाओं के साथ सोमवार को खोल दिए गए। हालांकि, पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। लेकिन जो विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे, उनमे हर्ष का माहौल रहा। हंसी खुशी वे विद्यालय पहुंचे। गुरुओं का आशीर्वाद लिया और अपनी पढ़ाई शुरू की।
विद्यार्थियों की संख्या कम थी लेकिन विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए थे। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में मुख्य द्वार पर ही एक कर्मचारी थर्मल स्कैनर लेकर खड़ा था। आने वाली छात्राओं की थर्मल स्कैनिंग के बाद ही उनको प्रवेश दिया जा रहा था। उसके बाद एक कर्मचारी सैनिटाइजर लेकर खड़ा था। प्रत्येक छात्राओं के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा था। साथ ही इस बात की भी तस्दीक की जा रही थी कि छात्रा ने मास्क लगाया है कि नहीं। यदि मास्क नहीं है तो उसे वहीं से वापस कर दिया जा रहा था। प्रधानाचार्य रीता वर्मा ने बताया कि प्रशासन से जो निर्देश मिले हैं। उसी के अनुपालन में ही छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। कक्षाओं में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बच्चों को बैठने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार राजकीय इंटर कालेज, एएसजे इंटर कालेज व सुंदर मुंदर बालिका इंटर कालेज में भी पूरे प्रोटोकाल के साथ ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। हालांकि पहला दिन होने के कारण बहुत से विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ ही आए थे। अध्यापकों को भी निर्देश दिया गया था कि वे पर्याप्त दूरी के साथ ही कक्षा में अध्यापन करें। साथ ही सभी विद्यार्थियों से कहा गया था कि वे अपनी अपनी पुस्तकों से ही पढ़ें। दूसरों की पुस्तकों को न छुए और ना ही उन्हें को देखने का प्रयास करें। इसके पूर्व ही रविवार को अधिकांश विद्यालयों में कक्षाओं को सैनिटाइज कर बैठने की व्यवस्था की गई थी। बीच-बीच में प्रधानाध्यापक व नामित नोडल पर्यवेक्षक ने भी विद्यालयों का निरीक्षण किया।
लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में सोमवार को अभिभावकों की बैठक बुलायी गई। अभिभावकों से उनकी सहमति ली गई। प्रधानाचार्य डा. एनके पांडेय ने कहा कि विद्यालय 19 अगस्त से विद्यार्थियों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
। पांच माह के बाद सोमवार को खुले कक्षा नौ से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों का जायजा लेने प्रदेश के विशेष सचिव शासन उदयभान जिले में पहुंचे। उन्होंने तकरीबन दर्जन भर विद्यालयों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने विंध्य विद्यापीठ इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज शिवपुर, महेश भट्टाचार्या इंटर कालेज अकोढ़ी, श्रीकांत वैद्य इंटर कालेज गैपुरा, आवास विकास कालोनी स्थित गुरुनानक इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, शिव इंटर कालेज, बसंत विद्यालय इंटर कालेज तथा कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि कितने विद्यार्थी आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा की क्या व्यवस्था है। रोस्टर व पालियों के अनुुसार कितने विद्यार्थी आए। इन सबकी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों से भी बात की। उनके साथ राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ व अन्य थे।
। शासन द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में दो पालियों में स्कूल संचालन को लेकर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के रमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दो पालियों में विद्यालय चलाने का निर्णय बहुत ही अमानवीय एवं अव्यवहारिक है, क्योंकि दोनों पालियों में बच्चे तो अलग- अलग होंगे लेकिन शिक्षक वही होंगे। जबकि इ से पूर्व की भांति लागू किया जाना चाहिए जिसमें कक्षा 9 एवं कक्षा 10 के छात्रों को एक पाली में तथा 11 एवं 12 के छात्रों को दूसरे पाली में बुलाया जाना चाहिए। उसी अनुसार सहायक अध्यापकों को प्रथम पाली में एवं प्रवक्ताओं को द्वितीय पाली में बुलाना चाहिए। सोमवार को विद्यालय खुला है तो बहुत से विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने शिक्षकों को सुबह पौने आठ बजे ही बुला लिया गया और शाम को साढ़े चारबजे छोड़ा गया है। विशेषकर महिला शिक्षिकाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।