{"_id":"65ce7d6655ec0075e30cd748","slug":"secondary-sanskrit-council-examinations-started-with-cbse-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-112536-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीबीएसई के साथ शुरू हुई माध्यमिक संस्कृत परिषद की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीबीएसई के साथ शुरू हुई माध्यमिक संस्कृत परिषद की परीक्षाएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार से परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो गया। माध्यमिक संस्कृत परिषद के साथ ही सीबीएसई की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं पहले से ही चल ही रही हैं।
जिले में तीन केंद्रों पर माध्यमिक संस्कृत परिषद की परीक्षाएं हो रही हैं। इसमें बरियाघाट स्थित सनातन श्री ब्रह्मशंकर भैरव संस्कृत महाविद्यालय में सुबह की पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय में 54 और उत्तर मध्यमा प्रथम में 42 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से क्रमश: 46 और 42 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय में 17 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 12 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्वक हो रही है।उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत परिषद की बृहस्पतिवार से शुरू हुई परीक्षा में पहले दिन चुनार के टेकौर स्थित श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बनाए गए केंद्र पर 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड की अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 43 विद्यार्थियों में से 19 अनुपस्थित रहे। वहीं उच्चतर मध्यमा की प्रथम खंड अनिवार्य संस्कृत परीक्षा के लिए पंजीकृत 53 विद्यार्थियों में से 19 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में उच्चतर मध्यमा द्वितीय खंड के अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 50 विद्यार्थियों में से 21 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्राध्यक्ष गोपालकांत शुक्ला ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। केंद्र पर स्थानीय संस्कृत विद्यालय के साथ ही तीन अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उधर, ड्रमंडगंज के आदर्श श्री शिव प्रसाद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह की पाली में आयोजि दोनों परीक्षाओं में पंजीकृत 76 विद्यार्थियों में से 61 उपस्थित रहे और 15 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 28 विद्यार्थियों में से 25 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। केंद्राध्यक्ष श्यामधर द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।
उधर, जिले में बृहस्पतिवार से सीबीएसई की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं की पेंटिंग की परीक्षा थी। यह परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। सेमफोर्ड स्कूल में पंजीकृत 28 विद्यार्थियों में से 27 परीक्षा में उपस्थित रहे और एक अनुपस्थित रहा। लायंस स्कूल में पंजीकृत 21 विद्यार्थियों में से सभी उपस्थित रहे। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में इस बार सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 4242 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं और भदोही में यह संख्या 2404 है। इसके अलावा 12वीं में मिर्जापुर में 3458 और भदोही में 1238 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।