फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Second accused absconding from temporary jail also arrested

अस्थाई जेल से फरार दूसरा आरोपी भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Second accused absconding from temporary jail also arrested
मिर्जापुर। चुनार के राजकीय पॉलिटेक्निक में बने अस्थाई जेल से फरार दूसरे बंदी को भी पुलिस ने हलिया मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर लहुरिया दह पहाड़ी पर मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बाइक से चोरी छिपे अपने घर जा रहे 25 हजार के इनामियां फरार बंदी द्वारा फायरिंग करने पर उसके दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मारकर उसे पकड़ा। मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह पहुंच कर पूछताछ किए। बड़ी बात ये है कि जेल से भागने के बाद पहले वाले बंदी की तरह दूसरे बंदी के पास भी बाइक व तमंचा मिला।
विज्ञापन

23 जुलाई को अपने छह साथियों के साथ वाहन चोरी में गिरफ्तार सतीश शुक्ला पुत्र लक्ष्मी नारायण शुक्ला निवासी सोनाहौरी थाना सोलंगी जनपद रीवां मध्य प्रदेश और आशीष बिंद पुत्र रामप्रकाश बिंद निवासी बेलवा थाना मांडा जनपद प्रयागराज को चुनार के अस्थाई जेल में बंद किया गया था। बुधवार की देर रात ढाई बजे दोनों खिड़की की छड़ तोड़कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की शाम को चेकिंग के दौरान जिगना पुलिस को देखकर आशीष बरबटा पहाड़ी की ओर भागते हुए फायर किया। पुलिस का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में सतीश के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया गया। दूसरे आरोपी सतीश शुक्ला की पुलिस तलाश कर रही थी। पांच जुलाई को अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर बार्डर पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान फरार बंदी सतीश शुक्ला दिखाई दिया। वह मध्य प्रदेश अपने घर जा रहा था। बार्डर पर पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस पर तमंचे से फायरिंग किया। पीछा कर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में ड्रमण्डगंज व हनुमना के बीच लहुरिया दह पहाड़ी पर मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। उसे पहले लालगंज सीएचसी ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पुुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी मौके पर पहुंच कर बंदी से पूछताछ किए।
विज्ञापन

फरार दूसरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed