फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Search for sister who drowned in Ganga continues

Mirzapur News: गंगा में डूबी बहन की तलाश जारी

Wed, 20 Nov 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Search for sister who drowned in Ganga continues
जिगना। नीबी गहरवार के बंगला घाट पर स्नान के दौरान डूबी बहन का घटना के चौथे दिन मंगलवार को भी पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में डूबी नंदिनी की तलाश की। घटना के तीसरे दिन सोमवार को एक किमी दूर भाई नीरज कुमार का शव नौगांव में गंगा नदी के पानी में उतराया मिला था।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने के नीबी गहरवार के बंगला घाट पर सुबह स्नान के दौरान नीरज (13) व उसकी बहन नंदिनी (14) डूब गई थी। उसकी तलाश शनिवार को शाम तक एसडीआरएफ ने भी की थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में तलाश शुरू की। सोमवार को नीरज का शव नौगंवा गांव में पानी में उतराया मिला। लापता नंदिनी की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि नीरज कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया। एनडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लापता नंदिनी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed