फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Search for corona patients, village to village

कोरोना मरीजों को तलाश में जुटी आशा व आशा संगिनी

Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Search for corona patients, village to village
मिर्जापु। कोविड 19 के संक्रमण को फैलाने से रोकने व जिन व्यक्तियों में संक्रमण का शुरुआती लक्षण है। उनका समय रहते इलाज कर उनके जीवन को सुरक्षित के लिए विभाग अभियान में चला रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय ने बताया कि कोरोना के लक्षणों की पहचान के लिए जिलेभर के 804 गांवों में तैनात आशा व आशा संगिनियों की टीम गांव के घर-घर जाकर सभी सदस्यों में बीमारी को लक्षणों का पता लगा रही हैं। इस दौरान यदि किसी में संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें आगे क्या करना चाहिए, इसकी भी सलाह भी दी जा रही है। इस समय जिले में कोरोना के बढ़ते हुए मरीजों को देखते हुए यह विभाग ने निर्णय लिया है। डीसीपीएम ओंकार सिंह के अनुसार कोविड-19 से संक्रमित उन मरीजों को संक्रमण से सबसे ज्यादा जोखिम है। जो पहले से किसी भी गंभीर बीमारी जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, गुर्दा रोग एवं कैंसर से पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों की पहचान कर उनके जीवन को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षित टीमों को घर-घर सर्वे के कार्य में लगाया गया है। ये टीमें ऐसे मरीजों को भी चिह्नित करेगी जिनको सर्दी, खांसी, बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा कुछ शर्तों के साथ कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन यानि अपने घर पर ही कुछ जरूरी दवाओं, जांचों और सावधानियों के साथ स्वस्थ हो रहे हैं। इसके लिए जिले के आशाओं व आशा संगिनियों की देख रेख में उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखी जा रही है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय सिंह का कहना है कि अभियान के सफल संचालन के लिए पोलियो की तरह एक टीम में दो आशा व एक आशा संगिनी व 10 टीम पर एक सुपरवाइजर रखा गया है। टीम के सभी सदस्यों को बीमारी का लक्षण पता लगाने के लिए प्रशिक्षित पर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed