फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDM said submit fake ration card soon

फर्जी तरीके से राशनकार्ड बनवाकर लें रहें लाभ तो जल्दी करें समर्पण, नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
SDM said submit fake ration card soon
चुनार। गलत जानकारी के आधार पर राशन कार्ड बनवाकर खाद्यान्न का लाभ ले रहे कार्डधारकों के विरुद्ध अब प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी में जरूरतमंदों तक राशन पहुंच सके। इसके लिए यह जरूरी है कि अपात्र राशन कार्ड धारक स्वयं अपने राशन कार्ड का अविलंब समर्पण कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अपात्र कार्डधारक जितने महीने से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। उनसे बाजार के दर से वसूली करते हुए उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन राशनकार्ड धारकों के परिवार में चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, सरकारी पेंशन धारक, एसी, उच्च स्तर का पक्का मकान, आयकर दाता, पांच केवी का जनरेटर, उच्च स्तर का व्यवसाय या लाइसेंसी बंदूक है। वह कही से भी पात्रता की श्रेणी में नहीं है। ऐसी स्थिति में वह कार्डधारक जिन्होंने सही जानकारी न देकर राशन कार्ड बनवा लिया है। वह उसका समर्पण अविलंब करना सुनिश्चित कर ले अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed