फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SCST case filed against eight

आठ के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
SCST case filed against eight
थाना क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव में शनिवार दोपहर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा भूमि पैमाईश के समय हुई मारपीट में रामदास ने सीओ लालगंज भानु प्रकाश सिंह से विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई। मामले में सीओ लालगंज के निर्देश पर हलिया पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ एससी-एसटी, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

तहरीर में रामदास दलित ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर लेखपाल द्वारा चकरोड की नापी की जा रही थी। इस दौरान अचानक विपक्षी गोलबंद होकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। मना करने पर गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे उसके सिर में चोट लगी। मारपीअ में रूज्जे 32 वर्ष, गुड्डू 14 वर्ष पुत्र झल्लर को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने मदन लाल, सीताराम केशरी, जगजीवन, रविशंकर, रमाशंकर, महेन्द्र, वीरेन्द्र,राजन निवासी बरबसा गहरवार के खिलाफ एससी-एसटी समेत बलवा जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed