फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scrutinize the CBI team well

कुएं तलाशती रही सीबीआई टीम

Thu, 09 Feb 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Scrutinize the CBI team well
दस्तावेज खंगालती सीबीआई
मनरेगा घोटाले की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम बुधवार को कुओं की तलाश में परसिया कला में  घूमती रही। कुआं खोदने वाले श्रमिकों से बातकर हकीकत जानी। इलाहाबाद बैंक, ड्रमंडगंज,   ब्लॉक में दस्तावेजों की पड़ताल की।
विज्ञापन


  सीबीआई टीम डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व मंगलवार को पहुंची। दल के सदस्यो ने  बुधवार को दूसरे दिन ड्रमंडगंज स्थित इलाहाबाद बैंक  में मनरेगा के कार्याें के भुगतान से संबंधित कागजात देखे। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय में वर्ष 2007 से 2010 के बीच बने दिघुली से चौदहवां मार्ग के निर्माण से संबंधित जॉब कार्ड और मस्टररोल का  मुआयना किया। संबंधित पंचायत मित्र से जॉब कार्ड रजिस्टर की कॉपी ली। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पर संबंधित कार्य के जॉब कार्डों का बैंक स्टेटमेंट से मिलान किया। 
विज्ञापन


 उसके बाद दल के सदस्य परसिया कला गांव पहुंचे। वहां करीब तीन लाख 75 हजार  से कूप बनवाया गया था। उन्होंने उसका निरीक्षण किया। उसके बारे में कूप निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों का बयान दर्ज किया। उनके जॉबकार्ड देखे और उनका बैंक से सत्यापन कर भुगतान के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2007 से 10 के बीच मनरेगा के कार्यों में गोलमाल की शिकायत मिली थीं। सि दौरान कराए गए  71 कार्यों की जंाच की जा रही है। सभी स्थलीय सत्यापन हो गया है। जॉब कार्ड और भुगतान की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।  इस दौरान सीबीआई के संतोष कुमार यादव, रमेश कुमार के अलावा ब्लाक के तमाम कर्मचारी उनके साथ रहे। बृहस्पति वार को भी टीम जांच करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed