{"_id":"5ee3c8eb8ebc3e431d5dbd43","slug":"scorpio-crash-mirzapur-sp-district-head-s-daughter-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, मिर्जापुर के सपा जिलाध्यक्ष की बेटी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, मिर्जापुर के सपा जिलाध्यक्ष की बेटी की मौत
Fri, 12 Jun 2020 11:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रामपुर गौरी में बोलेरो व स्कापियो की टक्कर के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के रामपुर गौरी में लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर शुक्रवार शाम हुए हादसे में मिर्जापुर के सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की बेटी नेहा यादव (32) की मौत हो गई। जबकि उनके पति ज्ञानेंद्र यादव और स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रामपुर गौरी में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त स्कार्पियो।
- फोटो : pratapgarh
हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई इनकी स्कार्पियो में ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। खबर मिलने पर अस्पताल में बड़ी संख्या में सपाइयों का जमावड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
.नगर कोतवाली के रामपुर गौरी में सड़क हादसे में घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने पर जुटी भीड़।
- फोटो : pratapgarh
मिर्जापुर जनपद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव की बेटी नेहा यादव की शादी जौनपुर जनपद के थाना लाइन बाजार के जमालापुर मदारपुर निवासी राजकुमार यादव के बेटे ज्ञानेंद्र यादव (34) के साथ हुई थी।
राजकुमार के बड़े बेटे सुनीलदत्त यादव कानपुर में आरटीओ हैं, जबकि दूसरे नंबर के बेटे देवेंद्रदत्त यादव आईआरएस हैं। तीसरे नंबर के ज्ञानेंद्र सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। ज्ञानेंद्र की पत्नी और मिर्जापुर के सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की बेटी नेहा यादव का चयन 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में हुआ था।

नगर कोतवाली के रामपुर गौरी में सड़क हादसे में घायल स्कार्पियो चालक।
- फोटो : pratapgarh
इसकी काउंसलिंग कराने वह पति ज्ञानेंद्र के साथ पिछले दिनों सीतापुर गई थीं। काउंसलिंग पर रोक लगने के बाद शुक्रवार को दोनों स्कार्पियो से घर जौनपुर लौट रहे थे।
नगर कोतवाली के रामपुर गौरी के पास शुक्रवार शाम लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर उनकी स्कार्पियो सामने से आ रही बोलेरो से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी।
नगर कोतवाली के रामपुर गौरी के पास शुक्रवार शाम लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर उनकी स्कार्पियो सामने से आ रही बोलेरो से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी।
नगर कोतवाली के रामपुर गौरी में सड़क हादसे में घायल युवक ज्ञानेंद्र यादव।
- फोटो : pratapgarh
हादसे में नेहा की मौत हो गई, जबकि उनके पति ज्ञानेंद्र और स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे।
घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। खबर पाकर परिजन भी आ गए। अस्पताल में बड़ी संख्या में सपाइयों का जमावड़ा लगा रहा।
घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। खबर पाकर परिजन भी आ गए। अस्पताल में बड़ी संख्या में सपाइयों का जमावड़ा लगा रहा।