फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooty rider bullion businessman dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार सराफा व्यवसायी की मौत

Tue, 05 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider bullion businessman dies after being hit by truck
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ग्राम छोटा मिर्जापुर के पास रविवार की रात नौ बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी। स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी के थाना आदमपुर बलुवाबीर हनुमान फाटक निवासी रजत सेठ (29) पुत्र मन्नालाल व अरविंद मौर्या (34) निवासी जलालीपुरा थाना आदमपुर अपने आठ मित्रों के साथ बरईपुर स्थित कैलाश मंदिर रविवार की शाम बाटी चोखा की पार्टी करने आए थे। भोजन करने के बाद सभी मित्र अपनी-अपनी बाइक से घर के लिए चल दिए। कुछ दूर चलने के बाद ही ग्राम छोटा मिर्जापुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए। स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गयी। हादसे में रजत सेठ की मौके पर ही मौत हो गयी। स्कूटी चला रहा अरविंद मौर्या बेहोश हो गया। इस बीच चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद साथ चल रहे अन्य मित्रों ने घायल अरविंद मौर्या को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नरायनपुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रजत सेठ छह भाइयों में सबसे छोटा था। वाराणसी में ही सराफा का व्यवसाय करता था। डेढ़ वर्ष पूर्व कोरोना काल में ही उसकी शादी हुई थी। उससे छह माह का एक पुत्र है। पिता व अन्य भाई भी सराफा कारोबारी हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घायल अरविंद मौर्या की वाराणसी में कास्मेटिक की दुकान है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed