फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schools giving wrong information will be debar

गलत सूचना देने वाले विद्यालय होंगे डिबार

Fri, 28 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Schools giving wrong information will be debar
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों में उपलब्ध भौतिक संसाधनों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। फिलहाल जिले के 299 विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन किया गया है। अब बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र के निर्धारण के बाद फिर से सत्यापन कराया जाएगा। बोर्ड का निर्देश है कि यदि प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधन गलत सूचना देते हैं तो वह केंद्र डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि वर्ष 2019, 2020 एवं 2022 में सचल दल, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, एसटीएफ के निरीक्षण के दौरान कोई सामूहिक नकल का मामला पकड़ में आया हो, किसी अनियमितता के कारण परीक्षा निरस्त कर फिर से परीक्षा कराई गई हो और इस आधार पर परीक्षा केंद्र को डिबार कर दिया गया हो तो उस विद्यालय को वर्ष 2023 की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवाद होने की स्थिति में भी विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय की तरफ से गलत सूचना दी गई है तो उस विद्यालय को तीन वर्ष तक बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा 30 प्रतिशत तक अनुपस्थिति वाले विद्यालय भी केंद्र नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिले में वर्ष 2022 की अपेक्षा इस बार 15353 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 76462 है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 61109 थी।

जिले में इस बार हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 42658 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें बालकों की संख्या 21812 तथा बालिकाओं की संख्या 20846 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने लिए 33804 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें बालकों की संख्या 17394 तथा बालिकाओं की संख्या 16410 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed