फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   School vehicles and small cargo vehicles will be able to go through Shastri Bridge

Mirzapur News: शास्त्री पुल से जा सकेंगे स्कूली वाहन और छोटे मालवाहक

Mon, 01 Jul 2024 04:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
School vehicles and small cargo vehicles will be able to go through Shastri Bridge
मिर्जापुर। शास्त्री पुल का पाथवे क्षतिग्रस्त होने के बाद इस पर भारी वाहनों और रोडवेज की बसों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। इस बीच सुत निगम द्वारा रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के बाद छोटे मालवाहन और स्कूली बसों के आवागमन की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

बीते 23 जून को शास्त्री पुल के पाथवे पर एक ट्रक चढ़ गया था। इससे पाथवे क्षतिग्रस्त हो गया था। पाथवे क्षतिग्रस्त होने पर भारी मालवाहन और रोडवेज बस आदि के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। पुल की मरम्मत के लिए स्लैब ढालकर उसे सुखवाया जा रहा है। सूखने में एक सप्ताह का समय लगेगा। उसके बाद उसे क्षतिग्रस्त पाथवे पर रखा जाएगा। फिर जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर, शास्त्री पुल की मरम्मत को लेकर भी सवाल उठाए गए तो जिलाधिकारी की तरफ से छह सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई। जिसमें पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, बीएचयू आदि के विशेषज्ञ शामिल हैं। टीम जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इस बीच रिपोर्ट आने से पहले ही स्कूल खुलने और व्यापारियों को हो रही समस्या के मद्देनजर शास्त्री पुल से छोटे मालवाहन तथा स्कूली वाहनों को छूट दे दी गई है। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि हल्के मालवाहन के आवागमन की अनुमति दी गई है। साथ ही विद्यार्थियों को समस्या न हो, इसके लिए स्कूली बसों को भी पुल से आवागमन की अनुमति दी गई है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि पाथवे के निर्माण के लिए स्लैब ढालकर सुखवाया जा रहा है। एक सप्ताह में उसे लगा दिया जाएगा। इसके अलावा डीएम द्वारा जांच टीम गठित की गई है, जो एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed