फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   School recognition will be canceled if the notice is not answered

Mirzapur News: नोटिस का जवाब नहीं देने पर निरस्त होगी स्कूल की मान्यता

Sun, 14 Jul 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
School recognition will be canceled if the notice is not answered
मिर्जापुर। अनुमति से ज्यादा कक्षाएं संचालित करने तथा मनमाना शुल्क वसूल करने के आरोप में बीएसए ने कछवां क्रिश्चियन स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि जवाब नहीं मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराकर मान्यता निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन कक्षा एक से आठ तक तीन-तीन कक्षाएं संचालित कर रहा है, जबकि मान्यता एक-एक कक्षाओं के संचालन की है। इसी प्रकार सेकेंड्री व सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं में चार-चार कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जबकि मान्यता तीन की है। इसके साथ ही नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की कक्षाएं भी अनधिकृत रूप से संचालित किए जाने की भी बात कही जा रही है। इस संबंध में बीते अप्रैल माह में बीएसए ने पत्र जारी कर अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराने पर ये तथ्य सामने आए। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। विद्यालय प्रबंधन ने आरटीई के तहत बच्चों का प्रवेश नहीं लिया और जिन बच्चों का प्रवेश था, उनसे भी वसूली की गई। बच्चों से काशन मनी के रूप में 5000 रुपये, विकास शुल्क 2500 रुपये तथा वार्षिक शुल्क 2500 रुपये वसूल किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ने इन मामलों की जांच की। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में बिना मान्यता के नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी कक्षाओं के संचालन, कक्षा एक से कक्षा आठ तक अनुमति से ज्यादा कक्षाएं संचालित करने तथा आरटीई के बच्चों का नामांकन नहीं करने और आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों से विभिन्न मदों में शुल्क वसूल किए जाने की बात कही है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि शिकायत की जांच कराई गई थी। विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed