फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   school principal sent to jail who hanged innocent student upside down from roof in mirzapur viral photo

मिर्जापुर: मासूम छात्र को छत से उल्टा लटकाने वाला स्कूल संचालक भेजा गया जेल

Fri, 29 Oct 2021 03:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Oct 2021 03:56 PM IST
सार

शरारत करने पर स्कूल संचालक ने कक्षा 2 में पढ़ने वाले छात्र को छत से उल्टा लटका दिया था। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को आरोपी स्कूल संचालक को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
school  principal sent to jail who hanged innocent student upside down from roof in mirzapur viral photo
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में मासूम छात्र को छत से उल्टा लटकाने के मामले में आरोपी स्कूल संचालक को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार रात ही आरोपी को  हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

 इधर, जिस स्कूल ( सद्भावना शिक्षण संस्थान ) में ये घटना घटी थी वहां शुक्रवार को पठन-पाठन का कार्य पूर्ववत ही हुआ। मामला अहरौरा के सद्भावना शिक्षण संस्थान का है।
विज्ञापन


यहां बुधवार को शरारत करने की सजा के तौर पर स्कूल संचालक ने कक्षा दो के छात्र को छत के बारजे से उल्टा लटका दिया था। जब यह वाकया हुआ तो आस-पास और भी बच्चे मौजूद थे। इसी बीच पूरी घटना का तस्वीर खींच कर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल मौके पर जा कर जांच करने और मामले में आरोपी प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी  को गुरुवार रात हिरासत में लिया था। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि विद्यालय की मान्यता निरस्त की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पढ़ेंः विद्यार्थियों की शिकायत पर कॉलेज में धमके एसडीएम, प्रधानाचार्य और अध्यापकों का वेतन रोका

क्यों आया था स्कूल संचालक को गुस्सा

अहरौरा के बूढ़ादेई मोहल्ले के रणजीत सिंह यादव का पुत्र सोनू यादव सद्भावना पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार दोपहर में स्कूल के कुछ बच्चे गोलगप्पा खाने परिसर के बाहर गए थे। आरोप है कि वहां सोनू ने कुछ बच्चों से धक्का-मुक्की की। बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल संचालक मनोज विश्वकर्मा से की।

उन्होंने समझाया, लेकिन सोनू उनकी बात नहीं समझ सका। आरोप है कि इससे क्रोधित होकर स्कूल संचालक ने छात्र को बच्चों के सामने ही पहली मंजिल से पैर पकड़कर नीचे लटका दिया। यह देख अन्य बच्चे काफी डर गए। बात परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई। स्कूल संचालक की इस हरकत से लोगों में गहरी नाराजगी है। 
पढ़ेंः मां अन्नपूर्णा दर्शन: साल में चार दिन ही मिलते हैं माता के दर्शन, धनतेरस से अन्नकूट तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed