फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   School-deprived girls were marked

स्कूल से वंचित किशोरियों को किया गया चिह्नित

Fri, 17 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
School-deprived girls were marked
जमालपुर ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी रविंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समितियों के गठन पर जोर दिया।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी रविंद्र नाथ सिंह ने कहा कि अब विद्यालय खुल गए हैं। स्कूल से वंचित छह से 14 वर्ष तक के 287 किशोरियों को चिह्नित किया गया है। इसी तरह से 15 से 18 वर्ष तक की लड़कियों को स्कूली शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान चलाकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैक आफ बड़ौदा शाखा जमालपुर के बैक मैनेजर अभिषेक गुप्ता ने अनाथ बच्चों का खाता खोले जाने से संबंधित नियमों की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार कुशवाहा ने खनन क्षेत्र में कार्य रहे परिवारों के बच्चों की शिक्षा से संबंधित समस्याओं को बैठक में रखा। प्रमुख मंजू सिंह ने कहा कि वर्तमान में ईट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर घर वापसी कर रहे हैं। भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उनका आधार कार्ड बनवाने का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होेंने कहा कि ग्राम बाल संरक्षण समितियां को इस मुद्दे पर चर्चा कर कार्य करना चाहिए। बैठक में बिंदु देवी, इंदु देवी, राजीव सिंह, नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed