फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   School Chalo Abhiyan, children took out a rally in the village

Mirzapur News: स्कूल चलो अभियान, बच्चों ने गांव में निकाली रैली

Wed, 30 Apr 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan, children took out a rally in the village
प्राथमिक विद्यालय सहिजनी-हरदी से स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली। खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय व प्रधान नरसिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बैंड बाजे के साथ निकली रैली पूरे गांव का भ्रमण करते हुए स्कूल परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चे, बीईओ व शिक्षकों ने अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बच्चें तख्तियां लिए शिक्षा हमें मजबूत बनाती, परेशानी से हमें बचाती, शिक्षा जीवन का है आधार इसके बिना है सब बेकार, हर घर से एक दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा व दीप से दीप जलायेंगे साक्षर देश बनायेंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान प्राध्यापक सुरेंद्र कुशवाहा, हरिशंकर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, त्रिलोकी सिंह, मीनू सिंह, अवध बिहारी, अवनीश गुप्ता, आकाश सिंह, संतोष कुमार गोंड, सोनी सिंह, बीना सिंह सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed