फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   School bus full of children saved from overturning in the canal

बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में पलटने से बची

Thu, 25 Aug 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
School bus full of children saved from overturning in the canal
सक्तेशगढ़ क्षेत्र में हर घर नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क राहगीरों के मुसीबत का कारण बन गई है। बुधवार को क्षतिग्रस्त सड़क पर बच्चों से भरी बस फंस गई। चालक की सूझबूझ से बस नहर में पलटने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

हर घर जल योजना के तहत टोटी से पानी पहुंचाने के लिए सड़कों की खुदाई कर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सड़क व पटरियों इसके लिए गड्ढे खोदे गए हैं। सड़कों पर फैली मिट्टी बारिश होने के कारण कीचड़ के रूप में तब्दील हो चुकी है। इससे फिसलन हो जाने से बाइक व साइकिल सवार आए दिन फिसल कर गिर रहे हैं। पैदल चल पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। बुधवार को बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस भवानीपुर गांव के नहर पर खोदे गए गड्ढे में फंस गई। वाहन निकालने के दौरान बस नहर में पलटने लगी। इससे बस में बैठे बच्चों की चीख पुकार पर आसपास मौजूद लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। चालक की सूझबूझ व ग्रामीणों की मदद से बस को नहर में पलटने से बचा लिया गया। इससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed