फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   school boundary wall collapsed student leg broken in Mirzapur

Mirzapur News: स्कूल में प्रवेश करते ही छात्र के ऊपर गिरी चहारदीवारी, टूटा पैर; अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Jul 2025 11:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Jul 2025 11:57 AM IST
सार

Mirzapur News: जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अरंगी सरपती प्राथमिक विद्यालय पर हादसा हुआ। कक्षा एक का छात्र अपने भाई के साथ स्कूल गया। इसी दौरान उस पर चहारदीवारी गिरी, जिससे वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
school boundary wall collapsed student leg broken in Mirzapur
चहारदीवारी गिरने से छात्र घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अरंगी सरपती प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह चहारदीवारी गिरने से कक्षा एक का छात्र अंश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये है मामला
अंश कुमार अपने बड़े भाई आर्यन के साथ सोमवार की सुबह विद्यालय आया। आर्यन गेट खोलकर अंदर चला गया और जैसे ही अंश कुमार गेट से अंदर होने लगा कि चहारदीवारी उसके ऊपर गिर पड़ी। जिससे उसके बाएं पैर में गंभी चोट आई और वह गिरकर रोने लगा। चहारदीवारी गिरने की जानकारी होते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


अध्यापक संजय केसरी ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना दी। उन्होंने बीएसए अनिल कुमार वर्मा को जानकारी दी। इसके बाद बच्चे को तत्काल विजयपुर प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसको प्राथमिक चिकित्सा देकर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: जौनपुर में दर्दनाक हादसा, तार की चपेट में ताजिया आने से दो युवकों की मौत; तीन लोग झुलसे; मचा हड़कंप

अंश कुमार की मां रेशमा ने बताया कि यह चहारदीवारी लंबे समय से टेढ़ी थी, लेकिन उसको ठीक नहीं कराया गया। यह तो ईश्वर का धन्यवाद है कि बच्चे का पैर ही चपेट में आया। अनिल कुमार वर्मा ने कहा है कि खतरे की कोई बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed