फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sawanः prepration has already completed

सावन ः शिवालयों की तैयारियां पूरी

Tue, 19 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
sawanः prepration has already completed
नगर के प्राचीन बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर की सफाई करते भक्तजन।
 आगामी 20 जुलाई से लगने वाले सावन माह के मद्देनजर जिले के शिवालयों पर तैयारियां अंतिम चरण मे हैं। शिव मंदिराें की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई आदि कार्य हो चुके हैं। वर्तमान समय में शिवालयों को सजाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सावन माह के पहले दिन उमड़ने वाली शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के भी इंतजाम चाक चौबंद किए गए हैं।
विज्ञापन


नगरीय इलाके सहित जिले के ग्रामीण अंचलों के शिवालायों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। नगर के प्राचीन बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर में रंगाई-पुताई का काम अंतिम चरण में है, वहीं मंदिर की साफ-सफाई तेज गति से चल रही है। मंदिर के महंत स्वामी योगानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि सावन माह शुरू होने के पूर्व समस्त तैयारियाें को पूर्ण करा लिया जाएगा। नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सहित नगर के रैदानी कालोनी श्री ताड़केश्वर महादेव, चौबेटोला स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव, टटहाई रोड स्थित श्री टाटेश्वर नाथ महादेव आदि शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed