फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sawan month started with darshan-worship in temples

मंदिरों में दर्शन-पूजन से सावन महिने का हुआ आगाज

Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sawan month started with darshan-worship in temples
मिर्जापुर। भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के साथ रविवार को सावन के सोमवार को शुभारंभ हो गया। शहर से लेकर ग्राम्यांचलों तक विभिन्न शिव मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने बेल पत्र, भांग, धतूर, मदार पुष्प और गंगा जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

जिगना: बाबा बदेवरानाथ में कोविड नियमों का पालन करते हुए लोगों को दर्शन पूजन कराया गया। भोर से शुरू हुआ दर्शन, पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला दिनभर चलता रहा। मंदिर पुजारी महेंद्र गिरी ने बताया कि सावन में प्रत्येक सोमवार, त्रयोदशी और नागपंचमी पर भक्तों को मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चोंगा से जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन, कथा, रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन पूरे सावन मास चलता है। हरगढ स्थित विमलेश्वर महादेव मंदिर, विजयपुर स्थित झोरिया महादेव, नदिनी स्थित बूढेनाथ, चेहरा स्थित परशुरामपुरी, चडेरुचौकठा स्थित तालेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक की पूरी तैयारियां कर ली गयी है। हलिया:कोटारनाथ शिव मंदिर में सावन के पहले दिन मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। अदवा नदी में स्नान करने के बाद कतारबद्ध होकर लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक के साथ दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

श्री ताड़ेश्वर और पंचमुखी महादेव मंदिर में उमड़े भक्त
सावन के पहले दिन रविवार को रैदानी कालोनी स्थित श्री ताड़केश्वर और बरियाघाट पंचमुखी महादेव मंदिर पर शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। महिला श्रद्धालुओं ने सावन के पहले दिन भांग, धतूर, बेल पत्र और गंगा जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोर में नगर के बरियाघाट, पक्काघाट, बाबाघाट, कचहरी घाट समेत अन्य घाटो पर स्नान के लिए महिला श्रद्धालु पहुंची। गंगा स्नानकर घाटों पर स्थित शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया। बूढ़ेनाथ मंदिर के अलावा अन्य शिव मंदिर में भी दिनभर भोलेनाथ के दर्शन, पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सावन के पहले दिन गंगाघाटों पर स्थित शिव मंदिर आस्थावानों से गुलजार रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे पुरुष व महिलाओं ने गंगा स्नान के साथ भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed