फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Saved the young man who fell from the bridge while taking a selfie

सेल्फी लेते समय पुल से गिरे युवक को बचाया

Fri, 15 Oct 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Saved the young man who fell from the bridge while taking a selfie
शास्त्री पुल से बुधवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में गिरे युवक को बचा लिया गया। पक्काघाट के पास से युवक को बचाकर मंडलीय अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद वह घर चला गया। पुलिस के मुताबिक वह पुल पर सेल्फी ले रहा था, इस दौरान नीचे गिर गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल से बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक गंगा में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर शास्त्री ब्रिज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर आरती देवी ने बताया कि वह पति धर्मेंद्र केशरवानी (30) निवासी ड्रमंडगंज के साथ अपने मायके कोतवाली शहर आए थे। वहां से घूमने के लिए हमलोग औराई गए। वापस आते समय शास्त्रीपुल से सेल्फी लेने के दौरान पति धर्मेंद्र केसरवानी अचानक गंगा नदी में गिर गए। कटरा कोतवाली और चील्ह पुलिस नाविक व गोताखोरों की मदद से रात में ही खोजबीन में लग गई। तलाश के दौरान पक्काघाट के पास से धर्मेंद्र केसरवानी को बचा लिया गया। प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। वहां से वह घर चला गया।
विज्ञापन

विंध्याचल के नदिनी गांव के डिहवा घाट पर बृहस्पतिवार की दोपहर स्नान करते समय एक बालिका गहरे जल में जाने से डूब गई। साथ गए बालिकाओं ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बालिका की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी गणेश माझी की पुत्री सन्नो (12) बृहस्पतिवार की दोपहर पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ डिहवा गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। स्नान करते समय वह डूबने लगी। साथ गए बच्चों ने बचाने की कोशिश की, पर विफल रहे। बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और परिजनों को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी विंध्याचल से गोताखोर बुलाकर खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed