फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Satish Mishra becomes NSUI's eastern state vice president

सतीश मिश्रा बने एनएसयूआई के पूर्वी प्रदेश उपाध्यक्ष

Sun, 27 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Satish Mishra becomes NSUI's eastern state vice president
मिर्जापुर। इण्डियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत कंबोज और उत्तर प्रदेश पूर्वी की प्रेसिडेंट कनिष्का पांडेय ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पूर्वी के उपाध्यक्ष पद पर सतीश मिश्रा को मनोनीत किया है। इसके साथ ही रानू अग्रहरि को मिर्जापुर पश्चिमी और अमर दुबे को पूर्वी जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी में शुक्रवार को हुई बैठक में इस मनोनयन पर जिले के यूथ कांग्रेस नौजवानों में ख़ुशी की लहर देखी गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मनोनयन को लेकर बधाई दी है। सतीश मिश्रा ने कहा कि वे उस जिम्मेेदारी को निभाएंगे जो उनको सौंपी गई है। प्रविश मिश्रा बेटू, शिवराज पंडित, देवीशंकर मिश्र, रामानुज, हर्ष पांडेय, अंकित दीक्षित, अभिषेक मिश्रा आदि थे। अहरौरा, कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने भी रानू को यूथ कांग्रेस पूर्वी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि नई कमेटी के युवा ऊर्जावान हैं। संगठन के युवाओं को एकजुट करेंगे साथ ही भरपूर ताकत के साथ संगठन को नई गति प्रदान करेंगे। इस मनोनयन को लेकर कांग्रेस के आनंद गुप्त, डा. अशोक शर्मा, इरशाद आलम, अजय प्रजापति, रवि चौहान, रामचंद्र बिंद, चंदन मौर्य, राजू सिंह, उमा शंकर प्रजापति, राजेश साहनी, मनोज अग्रहरि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed