फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sardar Vallabhbhai Patel's unique contribution to the unity and integrity of the nation

Mirzapur News: देश की एकता और अखंडता में सरदार वल्लभभाई पटेल का अद्वितीय योगदान

Thu, 13 Nov 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel's unique contribution to the unity and integrity of the nation
लालगंज में रन फार यूनिटी निकालते एमएलसी विनीत सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, स्रोत सोशल 
लालगंज। मिलिट्री ग्राउंड लालगंज से बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता यात्रा निकाली गई। लगभग आठ किलोमीटर लंबी यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील परिसर के सामने से गुजरकर पुनः मिलिट्री ग्राउंड में संपन्न हुई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

सभास्थल पर विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता के कारण ही भारत अखंड हुआ। अध्यक्षता काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा व संचालन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पंकज चंदेल ने किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक कौशल श्रीवास्तव रहे। इस दौरान संतोष सिंह, मिथिलेश बिंद, लव कुश, दिनेश अग्रहरि, प्रीतेश सिंह, प्रमिला बिंद आदि थे। समापन पर राष्ट्रगान के साथ सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed