फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sardar Patel remembered through unity run and seminars

एकता दौड़ व विचार गोष्ठियों के माध्यम से याद किए गए सरदार पटेल

Tue, 01 Nov 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel remembered through unity run and seminars
जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनायी गई। कहीं एकता दौड़ तो कहीं विचार गोष्ठियों के माध्यम से लोगों ने उनको याद किया। कहा कि देश की अखंडता कायम रखने में सरदार पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर देश की अखंडता व एकता की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों में फल का वितरण किया गया। वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में सीडीओ की ओर से भोजन वितरण किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता व सहायक श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में डॉ. ऋषभ कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं डॉ. अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एनसीसी इकाई द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ महाविद्यालय से पुलिस लाइन तक हुई। संगोष्ठी का आयोजन किया गया। घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केबी कॉलेज में पटेल जयंती एकता दिवस के रूप में मनायी गई। सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। भरूहना स्थित देलही पब्लिक स्कूल में पटेल जयंती मनायी गई। कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

भरूहना स्थित अपना दल एस के जनसंपर्क कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती मनायी गई। केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया। अध्यक्षता रामलौटन बिंद व संचालन उदय पटेल ने किया। केंद्रीय मंत्री ने इसके बाद नगर भ्रमण कर विभिन्न लोगों से मुलाकात की। इसी प्रकार भरूहना स्थित सरदार पटेल चौराहे पर सरदार पटेल विचार मंच और अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा संयुक्त तत्वाधान में जयंती मनाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी। पक्की सराय स्थित इंदिरा पार्क व नरायनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। लोहिया ट्रस्ट स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed