{"_id":"65848d3618b6f4c8e7052c39","slug":"sanjay-topped-in-science-sumit-in-mathematics-and-radhika-topped-in-social-science-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-10087-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विज्ञान में संजय, गणित में सुमित व सामाजिक विज्ञान में राधिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विज्ञान में संजय, गणित में सुमित व सामाजिक विज्ञान में राधिका अव्वल
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षिकाओं के शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें विज्ञान, गणित व सामाजिक विषय में प्रथम तीन स्थानों पर आने वालों प्रतिभागियों का चयन किया गया। ये प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञान विषय में राजकीय इंटर काॅलेज दुद्धी के संजय कुमार प्रथम रहे। राजकीय हाईस्कूल तेन्दुआ कला के दिनेश प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार राजकीय इंटर काॅलेज दुद्धी के धनंजय कुमार वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। गणित विषय में राजकीय हाईस्कूल तोसवां के सुमित कुमार शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। राजकीय हाईस्कूल इंदी वीरशाहपुर की शहनुमा बानो दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल के विजय प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार सामाजिक विज्ञान में प्रथम स्थान पर राजकीय बालिका हाईस्कूल चकदहिया सोनभद्र की राधिका कुशवाहा रहीं। दूसरे स्थान पर राजकीय बालिका हाईस्कूल भुसौलिया की पूनम रानी रहीं। तीसरे स्थान पर राजकीय हाईस्कूल बिरोही छानबे के मनोज कुमार पांडेय रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मंडल स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। तीनों विषयों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संचालन विज्ञान शिक्षक बृजेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य जय सिंह, नीरजाकांत पांडेय, संजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।