पुरानी दशमी वार्ड में हुआ सैनिटाइजेशन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के वार्डों के सैनिटाइजेशन के क्रम में शुक्रवार को पुरानी दशमी वार्ड नंबर 17 के सभासद लवकुश प्रजापति के नेतृत्व में पूरे वार्ड में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया। जिसमें पुरानी दशमी, अनगड़ रोड, पंचो देवी मार्ग, आवास विकास कॉलोनी, नई बस्ती, जेपी पुरम कॉलोनी, कतवारु का पूरा आदि मोहल्लों में घूम- घूम कर सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया तथा कोरोना जैसे महामारी के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही निवेदन भी किया गया कि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें, अनावश्यक बिना किसी कार्य के बाहर न निकले, जरूरत पर ही बाहर निकले। नागरिकों से कहा गया कि आप लोग सुरक्षित रहकर अपने परिवार को सुरक्षित रखें। साथ मे सफाई नायक विरेन्द्र, सफाई कर्मी गब्बर, विरेन्द्र, सुंदर, सैनिटाइजर के साथ लव कुमार, रमेश कुमार आदि छिड़काव कराने में लगे रहे।