{"_id":"67f578877d961c8da50c0545","slug":"sanatan-will-be-strengthened-by-the-ideals-of-shri-ram-ramchandra-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-132037-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के आदर्शों से मजबूत होगा सनातन : रामचंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के आदर्शों से मजबूत होगा सनातन : रामचंद्र
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। विहिप और बजरंग दल की ओर से सोमवार को देर शाम ड्रमंडगंज बाजार में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद धूमधाम से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई।
छानबे विधायक रिंकी कोल और मिर्जापुर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विहिप के विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि भगवान राम ने अपने आचरण से उच्च आदर्श स्थापित किए थे। उनके आदर्शों पर चलकर सनातन धर्म को और मजबूत किया जा सकता है। विधायक रिंकी कोल ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों से समाज को प्रेरणा मिलती रहेगी। धर्म सभा का समापन होने के बाद श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद सेवटी नदी के तट पर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया। संचालन पिंटू केसरी ने किया। इस अवसर पर सुदर्शन महाराज, विपुल सिंह, ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केशरी, अनिल केशरी, तारकेश्वर केसरी, लवकुश केसरी, अंजनी सोनी, नरेंद्र नारायण गुप्त, शत्रुघ्न केशरी आदि रहे।