{"_id":"67c89dbe542a9e0f230f4df7","slug":"samples-were-taken-in-diwali-test-report-came-in-holi-59-failed-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-130579-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दिवाली में लिए थे नमूने, होली में आई जांच रिपोर्ट, 59 फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दिवाली में लिए थे नमूने, होली में आई जांच रिपोर्ट, 59 फेल
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीपावली के समय लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है।
कुल 85 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें 59 फेल हो गए हैं। सबसे ज्यादा खोवा और मिठाई के 42 नमूने फेल हुए हैं। मिठाई और खोवा में फैट कम पाया गया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने 59 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान 85 नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच में 26 नमूने सही पाए गए जबकि 59 नमूने जांच में फेल हो गए। खोवा के 29 और मिठाई के 13 नमूने फेल हुए थे।
इनके अलावा दो नमूने बेसन के, तीन सरसों के तेल और 12 नमूने कचरी, हल्दी आदि के थे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डाॅ. मंजुला सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी न्यायालय में 59 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।