{"_id":"656fdd3dd6d70b7c6f0d2fdc","slug":"samajwadi-party-leader-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon-in-mirzapur-news-2023-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता का मर्डर: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, घर में सो रहे सोहन का रेत दिया गला, चारा मशीन में लगा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता का मर्डर: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, घर में सो रहे सोहन का रेत दिया गला, चारा मशीन में लगा था खून
Wed, 06 Dec 2023 08:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Dec 2023 08:24 AM IST
सार
यूपी के मिर्जापुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अदलहाट थाना इलाके में सपा नेता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
सपा नेता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के अदलहाट थाना इलाके के टेडुआ गांव में सोमवार रात में टिन शेड में सो रहे सपा नेता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को सुबह जब घर की महिलाएं टिन शेड में पशुओं के लिए चारा लेने गईं तो सपा नेता सोहन यादव खून से लथपथ पड़े थे।
महिलाओं का शोर सुनकर पहुंचे परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के टेडुआ गांव निवासी सोहन यादव उर्फ सोनू (52) पुत्र मोधन यादव सोमवार को रात में गांव में ही मुन्ना तिवारी के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लगभग 11 बजे रात घर आने के बाद वे पास ही टिन शेड में सो गए थे। रात में किसी ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। मंगलवार को सुबह चार बजे घर की महिलाएं पशुओं को चारा देने के लिए उठीं।
विज्ञापन
वे टिन शेड में रखे पशुओं का चारा लेने के लिए गईं तो चारपाई के नीचे खून गिरा दिखा। खून गिरा देख महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन आए। सोहन यादव का गला कटा था और वे खून से लथपथ थे। परिजन उनको नरायनपुर एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उनको देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन शव लेकर घर आए। हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी नक्सल ओपी सिंह, सीओ चुनार उमाशंकर सिंह ने भी मौके पर फारेंसिक, डाग स्क्वाॅड के साथ पहुंच कर छानबीन की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अहरौरा, जमालपुर और चुनार पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल कर परिजनों से घटना को लेकर बात की। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोहन के पुत्र संदीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि मौके पर जाकर छानबीन की गई है। फील्ड यूनिट औ फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
चारा मशीन में लगा था खून
जहां हत्या हुई है, वहां पास में ही चारा काटने की मशीन है। चारा मशीन पर खून लगा था। नीचे काफी मात्रा में खून गिरा था। उसी के बगल में मकान से सटे घटनास्थल से 20 फीट की दूरी पर सोहन के बड़े भाई भोनू यादव सोए हुए थे। उनको घटना की भनक तक नहीं लग सकी।