{"_id":"653d5e619076f000dd029285","slug":"samadhan-diwas-out-of-119-complaints-only-23-were-resolved-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-7733-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : 119 शिकायतों में से मात्र 23 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : 119 शिकायतों में से मात्र 23 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी 18 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 119 मामले आए। इनमें से मात्र 23 का ही निस्तारण हो सका। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी ने कटरा कोतवाली, एएसपी नगर नितेश सिंह ने विंध्याचल, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने चील्ह थाने में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। चील्ह में तीन, जिगना में 13 और संतनगर थाने में आए छह मामलों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।
शहर कोतवाली में आए सात शिकायतों में से एक, कटरा कोतवाली में पांच में से एक, विंध्याचल में आठ में से पांच, देहात कोतवाली में 12 में से एक, कछवां में पांच में से दो, पड़री में चार में से एक, लालगंज में से 13 में एक, हलिया में छह में से एक, ड्रमंडगंज में आठ में से एक, चुनार में आठ में से एक, अदलहाट में नौ में से तीन, जमालपुर में चार में से एक, अहरौरा में तीन में से एक, मड़िहान में तीन में से एक और राजगढ़ थाने में आए दो मामलों में से दोनों का मौके पर निस्तारण किया गया। चील्ह में तीन, जिगना में 13 और संतनगर थाने में आए छह मामलों में एक का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। जिगना थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष कमल कुमार टावरी, शकील अहमद व राजस्व निरीक्षक देव कुमार लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। ने फरियाद सुनी। हलिया थाने में थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने लोगों की शिकायनों की सुनवाई की। चुनार कोतवाली में एसडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कोतवाल संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ड्रमंडगंज में एडीएम नमामि गंगे डीपी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविन्द कुमार सरोज भी मौजूद रहे। अहरौरा में थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।