फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samadhan Diwas: Not a single complaint was resolved in 10 police stations

समाधान दिवस : 10 थानों में एक भी शिकायत का निपटारा नहीं

Sun, 09 Jun 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Not a single complaint was resolved in 10 police stations
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता प्रभावी होने के कारण दो माह तक थाना समाधान दिवस का आयोजन नहीं हो रहा था। शनिवार को बगैर किसी सूचना को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जानकारी के अभाव में बहुत कम संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। जिले के 18 थानों में से 10 में एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में थाना समाधान दिवस पर 100 से ज्यादा शिकायतें आती रही हैं। जिले के 18 थानों में से संतनगर में तो एक भी शिकायत नहीं आई। 17 थानों में 74 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र नौ का ही निपटारा हो सका। 10 थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली में पांच में से एक, देहात कोतवाली में छह में से दो, कछवां थाने में तीन में से एक, लालगंज में चार में से दो, अदलहाट में नौ में से दो, मड़िहान थाने में एक में से एक मामले का निस्तारण किया गया। इसके अलावा शहर कोतवाली में सात, विंध्याचल में तीन, चील्ह में पांच, पड़री में चार, हलिया में दो, जिगना में 12, ड्रमंडगंज में चार, चुनार में पांच, जमालपुर में तीन, राजगढ़ में एक और अहरौरा थाने में आए दो शिकायतों में से एक भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। डीआईजी आरपी सिंह ने चील्ह थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान डीआईजी ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करके शिकायतों का निपटारा करने की हिदायत दी। साथ ही समाधान दिवस पर आई शिकायतों का एक सप्ताह में निपटारा करने का निर्देश भी दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कछवां थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने मातहतों को प्रार्थना पत्र के निस्तारण में औपचारिकता पूरी करने के बजाय निष्पक्षता से जांच कर उसका निपटारा करने का निर्देश दिया। उधर, जिगना में नायब तहसीलदार लालचंद राम और प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं गईं। हलिया में नायब तहसीलदार लालगंज मधू जैन ने लोगों की शिकायतें सुनीं। लालगंज में उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने लोगों की शिकायतें सुनीं। संतनगर में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शिकायतों की सुनवाई के लिए दोपहर दो बजे तक बैठे रहे। इस दौरान एक भी फरियादी थाने नहीं पहुंचा। उधर, चुनार कोतवाली में तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। ड्रमंडगंज में नायब तहसीलदार मधु जैन ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed