फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samadhan Diwas: Not a single case was settled in seven police stations

समाधान दिवस : सात थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं

Sun, 29 Sep 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Not a single case was settled in seven police stations
मिर्जापुर। जिले के सभी 18 थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर कुल 187 मामले आए। इनमें से सिर्फ 32 का का मौके पर निपटारा हो पाया। साथ थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर विंध्याचल थाने में आए 18 प्रार्थना पत्रों में से छह, देहात कोतवाली में 40 में से चार, चील्ह में आठ में से दो, कछवां में पांच में से दो, लालगंज में 14 में से चार, जिगना में नौ में से तीन, संतनगर में 10 में से दो, चुनार में 18 में से तीन, अदलहाट में नौ में से दो, मड़िहान में सात में से दो, अहरौरा में 11 में से दो मामलाें का निपटारा किया गया। शहर कोतवाली में तीन, कटरा कोतवाली में आठ, पड़री में 12, हलिया में 13, ड्रमंडगंज में सात, जमालपुर में दो और राजगढ़ में तीन मामले आए। इनमें से मौके पर एक का भी निपटारा नहीं हो सका। जिगना थाने में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र व थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने लोगों की शिकायतें सुनीं। लालगंज में एसडीएम आशाराम वर्मा और सीओ अशोक कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। जमालपुर में सीओ चुनार मंजरी राव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। हलिया में तहसीलदार तरुण प्रताप ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ड्रमंडगंज थाने में थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने लोगों की शिकायतें सुनीं। थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने चील्ह थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed