Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samadhan Divas: Not a single case resolved in seven police stations

समाधान दिवस : सात थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं

Sun, 25 Jun 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Divas: Not a single case resolved in seven police stations
मिर्जापुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीआईजी आरपी सिंह ने पड़री और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने लालगंज थाने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। थाना समाधान दिवस में कुल 285 मामले आए। इनमें मात्र 32 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। सात थानों शहर कोतवाली में तीन, विंध्याचल में 12, चील्ह में 12, हलिया में 10, जमालपुर में 15, अहरौरा में दो, मड़िहान में आए चार मामलों में से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर कटरा कोतवाली में से 12 में पांच, देहात कोतवाली में से 56 में पांच, कछवां में 13 में से दो, पड़री में नौ में से तीन, लालगंज में 39 में से दो, जिगना में 45 में से तीन, ड्रमंडगंज में छह में से दो, संतनगर में 11 में से तीन, चुनार में 14 में से एक, अदलहाट में 18 में से तीन, राजगढ़ थाने में चार में से तीन मामलों का निस्तारण किया गया। पड़री थाने में डीआईजी आरपी सिंह ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता से लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि लोगों को बिना वजह परेशान न होना पड़े। इस दौरान थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक पहाड़ी रामअवध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।जिलाधिकारी ने लेखपाल को नापी करने के बाद पत्थर उखाड़ने वाले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी भरत लाल सरोज, तहसीलदार शशांक शेखर राय, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ,थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया आदि मौजूद रहीं। राजगढ़ में थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। चील्ह थाने में आए 12 मामलों में से मौके पर एक का भी समाधान नहीं हो सका। हलिया थाने में नायब तहसीलदार मधु जैन ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। संत नगर थाने में मड़िहान तहसीलदार फूलचंद यादव ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। जिगना में उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव व अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed