Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sales in the bullion market declined as soon as the wedding season ended.

Mirzapur News: सहालग खत्म होते ही सराफा बाजार में कम हुई बिक्री

Wed, 20 May 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sales in the bullion market declined as soon as the wedding season ended.
बसनई बाजार में सराफा प्रतिष्ठान पर पसरा सन्नाटा।- संवाद।
अधिकमास, महंगाई और सोने की बढ़ती कीमतों से बाजार सूना, ग्राहकों की संख्या में गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। सहालग खत्म होने और अधिकमास शुरू होने के बाद जिले के सराफा बाजारों में बिक्री कम हो गई है। महंगाई और सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आभूषणों की खरीदारी में कमी आई है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या घटने से बाजार की रौनक घट गई है। वहीं, प्रधानमंत्री की ओर से एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचने की अपील का असर भी बाजार में दिखाई देने लगा है।
मंगलवार को त्रिमुहानी, बसनई बाजार, धुंधीकटरा और मुकेरी बाजार समेत प्रमुख सराफा बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रतिष्ठानों पर गिने-चुने ग्राहक ही नजर आए। व्यापारियों ने बताया कि बीते एक वर्ष में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, इससे आम लोगों ने खरीदारी से दूरी बना ली है। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर भी सराफा कारोबार पर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई ने पहले ही आमजन की क्रय क्षमता को प्रभावित किया है। ऐसे में सोने के आभूषणों की खरीद अब जरूरत तक सीमित होती जा रही है।
विज्ञापन

अधिकमास के चलते शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों पर विराम लगने से बाजार लगभग ठप हो गया है। तेज गर्मी और धूप भी ग्राहकों की आवाजाही कम होने का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े ब्रांडों पर भी लगे नियंत्रण : शिव मुंदड़ा
सराफा व्यापार मंडल के मंत्री शिव मुंदड़ा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन देश में आयातित सोने का बड़ा हिस्सा बड़े कॉरपोरेट और कंपनियों में इस्तेमाल होता है। छोटे व्यापारियों, कारीगरों और सराफा कारोबार से जुड़े लोगों को बचाने के लिए बड़े ब्रांडेड शोरूम पर भी कुछ शर्तों के साथ नियंत्रण जरूरी है।

महंगाई और गर्मी का भी असर : धीरज अग्रवाल
सराफा व्यवसायी धीरज अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में सन्नाटे की बड़ी वजह अधिकमास के साथ भीषण गर्मी और तेज धूप भी है, जिसके चलते ग्राहक घरों से कम निकल रहे हैं।

जरूरत पर ही होगी सोने-चांदी की खरीदारी : हिरन सोनकर
ग्राहक हिरन सोनकर ने प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि अब लोग शादी-विवाह में सोने की बढ़ती मांग पर भी सोचने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वे भी देशहित में पूरे वर्ष सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगी।


महंगाई के कारण क्रय क्षमता प्रभावित : सपना
सपना ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों की क्रय क्षमता प्रभावित हुई है और अब लोग केवल जरूरत पड़ने पर ही सोने की खरीद करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने एक वर्ष तक सोना न खरीदने की बात कही है तो यह देशहित को ध्यान में रखकर ही कहा गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed