{"_id":"658dcca70e5387ae940adf8a","slug":"salaries-of-52-school-employees-stopped-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-10453-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 52 विद्यालयों के कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 52 विद्यालयों के कर्मचारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
मिर्जापुर। यू डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) की ओर से कार्रवाई किए जाने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को 52 नए ऐसे परिषदीय विद्यालयों के कर्मचारियों का का वेतन रोक दिया गया, जिन्होंने 60 प्रतिशत तक काम पूरा नहीं किया है। पूर्व में जिन 101 विद्यालयों के कर्मचारियों का वेतन रोका गया था, उनमें से 79 का काम शुरू करने पर वेतन जारी कर दिया गया।
इससे पहले बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने 101 विद्यालयों के कर्मचारियों का वेतन रोक दिया था और 139 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही छह अनुदानित विद्यालयों के कर्मचारियों का भी वेतन रोका था। उनमें से भी पांच का वेतन जारी कर दिया गया है। इस कार्रवाई से घबराए अन्य विद्यालयों के कर्मचारियों ने डाटा अपलोड करने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। हालांकि अब भी कई ऐसे विद्यालय हैं जिन्होंने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, जिले में पंजीकृत 201 मदरसों में से 101 ने यू डायस पर संस्थान के विवरण की फीडिंग का काम अभी तक शुरू ही नहीं किया है। इसके साथ ही माध्यमिक के 338 विद्यालयों में से अभी तक 122 विद्यालयों ने फीडिंग का कार्य शुरू नहीं किया है। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। जिले में यू डायस पोर्टल पर पंजीकृत संस्थाओं की संख्या 3275 है। इन सभी को 19 बिंदुओं पर संस्थान का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करना है।