फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sailor beaten, attempt to set fire to boat

Mirzapur News: नाविक को पीटा, नाव में आग लगाने का प्रयास

Tue, 18 Feb 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sailor beaten, attempt to set fire to boat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चेतगंज/मिर्जापुर। विंध्याचल से गंगा पार चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर घाट पर नाव से सैलानियों को लेकर गए एक नाविक की युवकों ने पिटाई कर दी।
साथ ही पेट्रोल डालकर नाव में आग लगाने का प्रयास किया। अंतिम संस्कार करने आए लाेगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मौकके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विंध्याचल के तिवारीपुर गांव निवासी श्रीनिवास निषाद (22) विंंध्याचल दर्शन करने आए दिल्ली के श्रद्धालुओं को घुमाने के लिए गंगापार गया था। वहां पर रंजिश के चलते मनबढ़ों ने नाविक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उसकी पिटाई करने लगे। पेट्रोल डालकर नाव जलाने का भी प्रयास कियाद्ध हरसिंगपुर घाट पर अंतिम संस्कार में आए लोगों ने बीच-बचाव कर एक युवक को पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नाविक का आरोप है कि कुछ दिन पहले वह यात्रियों को लेकर आया था तो शराब पी रहे कुछ लोगों ने घुमाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। बताया कि वह महिलाओं को लेकर आया है। इस बात से वे लोग लोग नाराज थे।

सोमवार को वह पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष चील्ह शिवशंकर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले घाट पर शराब पीने वाले कुछ मनबढ़ से नाविक की कहासुनी हुई थी। सोमवार को नाविक आया तो उसकी पिटाई की। एक युवक पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed