फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sai Baba's descended faithful

साईं बाबा के दर्शन कोे उमड़े आस्थावान

Wed, 04 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 04 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sai Baba's descended faithful
नगर के रैदानी कालोनी में स्थित सांई मंदिर में सांई बाबा की भव्य आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : mirzapur
नगर के रैदानी कालोनी में मंगलवार को र्साइं बाबा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई। इस अवसर पर र्साइं बाबा की चरणपादुका की शोभायात्रा निकाली गई, जो रैदानी कालोनी से निकल कर रामबाग, संकटमोचन, वासलीगंज, खजांची का चौराहा, घंटाघर, ओलियरघाट, बरियाघाट होते हुए पुन: रैदानी कालोनी पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान भक्तजन जयकारा लगाते चल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। बाबा के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। मंदिर में विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed