फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Safety, respect and independence of women is the aim

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का है उद्देश्य

Mon, 01 Mar 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Safety, respect and independence of women is the aim
मिर्जापुर। नगर के केबीपीजी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कालेज में सोमवार को महिला शक्ति मिशन के अंतर्गत महाविद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सरकार से महिलाओं को मिलने वाली सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी एवं इस अभियान के तहत जागरूक कर छात्र-छात्राओं को उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक सेवा प्रावधान, विषम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टोल नंबर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र ओझा ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शासन ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, व उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य है कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके। डॉ अशोक कुमार सिंह चंदेल ने महिला सुरक्षा को लेकर जरूरी जानकारी दी। कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों की जानकारी ले। डॉ देवेंद्र पांडेय, डॉ मकरंद जायसवाल, डॉ. पीयूष कमल द्विवेदी, डॉ. रतन लाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. राम लखन, डॉ. धनज्ञय सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामदास ने किया। इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी कालेज में भी मिशन शक्ति के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed