{"_id":"57a4e6bc4f1c1b393a2b9a7c","slug":"rushed-for-the-sake-of-victory-in-the-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में जीत की खातिर दौड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक में जीत की खातिर दौड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
दौड़ लगाते बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील की राजधानी रियो डी जिनेरो में शुक्रवार से आरंभ हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की स्वर्णिम सफलत की कामना को लेकर श्री सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्था द्वारा रन फार रियो और रैली का आयोजन किया गया। रैली को डीजी भ्रष्टाचार आरएन सिंह और उनकी पत्नी शशि सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया। बच्चों ने दौड़ लगाई और खेलो और जियो, रन फार रियो के नारे लगाये।
ओलंपिक में भाग लेने के लिए गए भारतीय दल को शुभकामना देने के लिए आयोजित रैली में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। रैली श्री सत्यनारायण सिंह खेल संस्था से रवाना हुई जो कछवां थाना चौराहा से क्रिश्चियन अस्पताल के रास्ते से होते हुए केवटान वार्ड, जमुआ चौराहा,दर्जीयान वार्ड, साईं मंदिर होते हुए पंडित रामकिंकर उपाध्याय विद्यापीठ पर पहुंच कर समाप्त हुई।
रैली में क्रिश्चियन स्कूल और पंडित लोकपति त्रिपाठी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भागीदारी की। रैली सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। रैली में स्पोर्ट्स एथारिटी आफ इंडिया के कोच वेद प्रकाश यादव, कुश्ती कोच रामनरेश यादव, वॉलीबाल कोच अवधेश कुमार, एएन पांडेय, दलश्रृंगार अवस्थी, अजीत कुमार, देवेन्द्र राय, ओमप्रकाश सिंह, रमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।