फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RSS chief Mohan Bhagwat Visit Sakteshgarh Ashram mirzapur to meet Swami Adgadanand

Mirzapur: अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात के बाद हंस बाबा आश्रम पहुंचे मोहन भागवत, कल चढ़ाएंगे 51 मन लड्डू

Thu, 20 Jul 2023 07:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले परिसर में मत्था टेका और पूजन-अर्चन किया। संघ प्रमुख ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat Visit Sakteshgarh Ashram mirzapur to meet Swami Adgadanand
मोहन भागवत पहुंचे सक्तेशगढ़ आश्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में अड़गड़ानंद महाराज से मिलने के बाद महुवारी स्थित हंस बाबा आश्रम पहुंचे। वो यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। सुबह शाखा भी लगेगी। संघ प्रमुख आश्रम परिसर में कल्पवृक्ष पौधे का रोपण करेंगे। हनुमान जी को 51 मन का लड्डू भी चढ़ाया जाएगा। उसके बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मिर्जापुर के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चुनार तहसील स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन


सुबह 11.30 पर आश्रम पहुंच कर वह सीधे विश्राम स्थल राजस्थान भवन पहुंचे। यहां पर आश्रम की ओर से उनका स्वागत किया गया। राजस्थान भवन में 10 मिनट विश्राम करने के बाद वह आश्रम स्थित पूजा स्थल पर पहुंचे। यहां पर पूजन कर हवन कुंड की भभूती लगाई। कुछ क्षण रुकने के बाद वापस राजस्थान भवन आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख बोले; स्वयंसेवकों की संख्या और बढ़ाने की जरूरत, शक्ति से सज्जन लोगों की सुरक्षा होगी

 

यहां पर वह संघ के सह संयोजक महेंद्र नाथ, जिला कार्यवाह राम बालक, जिला प्रचारक अमरेंद्र, विभाग प्रचारक प्रतोष, खंड प्रचारक कमलेश आदि के साथ बैठक में व्यस्त हो गए। आश्रम के अनुसार संघ प्रमुख ने उसके बाद स्वामी अड़गदानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। कुछ चर्चा भी हुई।

उसके बाद वह शाम को विंध्याचल स्थित हंस बाबा आश्रम के लिए रवाना हो गए। मोहन भागवत की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ सुनार और लालगंज सहित चुनार और मड़िहान व अन्य थानों के प्रभारी मय फ़ोर्स मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed