{"_id":"5f8889f78ebc3eefbb076260","slug":"route-diversion-vehicles-going-to-vindhyachal-pay-attention-mirzapur-news-vns5530723127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन-विंध्याचल जाने वाले वाहन दे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन-विंध्याचल जाने वाले वाहन दे ध्यान
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रारम्भ हो रहे शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराए जाने के लिए जनहित में तत्कालिक प्रभाव यातायात डायवर्जन लागू किया जा रहा है। इसमें विंध्याचल दर्शन करने जाने वाले वाहन इन मार्गो का प्रयोग करेंगे।
प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल अपने थाने से एक्शन मोबाइल की ड्यूटी पालीवार अमरावती पेट्रोल पम्प से अष्टभुजा तक लगाकर यह सुनिश्चित करेगें कि किसी भी दशा में कोई भी वाहन सड़क के किनारे खड़ा न हो सके । इसके लिए यह उचित होगा कि अमरावती पेट्रोल पम्प से अष्टभुजा तक मार्ग को दो सेक्टर में अमरावती चौराहा पेट्रोल पम्प से पुरानी वीआईपी मोड़ शिवपुर तक व पुरानी वीआईपी मोड़ से शिवपुर से अष्टभुजा तक विभक्त कर पालीवार ड्यूटी लगाकर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए यह सुनिश्चित करायेगें कि किसी भी दशा में सड़क के दोनों किनारे कोई भी वाहन खड़ा न होने पाये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा, विन्ध्याचल, यातायात प्रभारी व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।
........................................................
-गोपीगंज/औराई की ओर से विन्ध्याचल दर्शन के लिए आने वाले वाहनों को शास्त्रीब्रिज चौकी से जान्हवी, डैफोडिल्स स्कूल, दूधनाथ तिराहा होते हुए विन्ध्याचल जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
-विन्ध्याचल से दर्शनोपरान्त गोपीगंज/औराई की ओर जाने वाले वाहनो को विन्ध्याचल से दूधनाथ तिराहा, रेलवे अन्डर पास, नटवॉ तिराहा, होते हुए गोपीगंज औराई की ओर जाने दिया जाएगा।
-जिन वाहनों को विन्ध्याचल दर्शन के लिए नहीं जाना है, वे शास्त्रीब्रिज से सीधे नटवां तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
-दूधनाथ वाईपास से रेलवे अन्डर पास से कोई भी वाहन दूधनाथ तिराहा( चुंगी ) की ओर नहीं जाएगी। यहां एकल दिशा मार्ग लागू किया जा रहा है।
......................................................................................
नवरात्र तक शहर में ट्रकों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध
मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र मेला के अवसर पर जनपद मिर्जापुर के अतिरिक्त गैर जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी/सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शुक्रवार की रात से नवरात्र मेला संपंन होने तक शहर में ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन धारा 32 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबन्ध से एम्बुलेंस, पुलिस, अग्निशमन, सवारी बस/किसी भी प्रकार की बसें, हल्के चार व तीन पहिया वाहन मुक्त होंगे ।
-रीवां की ओर से आने वाले सभी प्रकार के ट्रकों को पुलिस चौकी ड्रमण्डगंज से कोरांव जनपद इलाहाबाद की ओर डाइवर्ट कर दिया जाएगा ।
-रीवा रोड के किसी लिंक मार्ग से लालगंज तक आने वाले सभी प्रकार के ट्रकों को चौकी बरौधा थाना लालगंज से समुचितबरौधा तिराहे से भारतगंज जनपद इलाहाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
-सोनभद्र की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के ट्रकों को चौकी राजगढ से पुरानी चौकी राजगढ़ से वाया सक्तेशगढ़ चुनार होते हुए नरायनपुर की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
ऽ पटेहरा चौराहे पर आने वाले समस्त प्रकार के ट्रकों को पुलिस चौकी पटेहरा से दीपनगर होते हुए लालगंज, बरौधा तिराहे से भारतगंज की ओर डाइवर्ट कर दिया जाएगा ।
ऽ जमुई तिराहा से सभी प्रकार के ट्रकों को इमिलियाचट्टी होते हुए अहरौरा की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
ऽ चुनार बस स्टैण्ड तिराहे से सभी प्रकार के ट्रकों को वाया सक्तेशगढ़ दीपनगर होते हुए बरौधा तिराहा लालगंज से भारतगंज इलाहाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा ।
ऽ प्रभारी निरीक्षक चुनार दीपनगर से सक्तेशगढ़ तथा अहरौरा से इमिलियाचट्टी होते हुए चुनार आने वाले सभी प्रकार के ट्रकों को नारायनपुर की ओर डायवर्ट करायेंगे ।
ऽ डगमगपुर चौराहे पर लगाकर किसी भी प्रकार के ट्रकों को मिर्जापुर की ओर नहीं आने देगें बल्कि उन्हें चुनार होते हुए नरायनपुर की ओर डायवर्ट करायेंगे ।
ऽ प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल, गैपुरा चौराहे पर अपने थाने से मिर्जापुर की ओर आने वाले सभी प्रकार के ट्रकों को गैपुरा से विजयपुर होते हुए वाया लालगंज से भारतगंज एवं कोरांव जनपद इलाहाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा ।
ऽ नरायनपुर तिराहे पर लगाकर सभी प्रकार के ट्रकों को चुनार की ओर आने से रोकेंगे तथा उन्हें टेंगरा मोड़ रामनगर वाराणसी की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा ।
ऽ राबर्टसगंज तिराहे से आने वाले बड़े वाहनों/ ट्रको को लालगंज रीवा रोड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।