फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rotary Club celebrates Diamond Jubilee on completion of 60 years

साठ वर्ष पूरे होने पर रोटरी क्लब ने मनाई हीरक जयंती

Sun, 27 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club celebrates Diamond Jubilee on completion of 60 years
मिर्जापुर साठ वर्ष पूरा होने पर रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से रविवार को हीरक जयंती मनाई गई। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित श्री बैजनाथ खेतान स्मृति भवन में सुबह आठ बजे जहां मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव के अधिकारिक यात्रा के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं देर शाम मुख्य अतिथि सुनील बंसल की मौजूदगी में हीरक जयंती पर जनपद के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान व आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने क्लब के कार्यो की सराहना करने के दौरान कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद क्लब ने 52 मीटिंग पूरे किए। अनोखा पहलू यह रहा कि क्लब ने 52 साप्ताहिक बुलेटिन भी प्रकाशित किए। उन्होने कहा ऐसा अन्य किसी क्लब में देखने और सुनने को नहीं मिला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष का स्वागत अध्यक्ष गौरी अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन अनुज बरनवाल ने किया। सभा में डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. ओमशंकर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, रविन्द्रनाथ अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, सीपी गुप्ता, कुलदीप खंडेलवाल, सुमित जैन, अविनाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत सिंहानिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed