फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roseways service started for Sidhi

सीधी के लिए रोजवेज सेवा शुरु

Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roseways service started for Sidhi
मिर्जापुर। कोविड संक्रमण के समय लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के चलते यात्रियों की संख्या कम होने पर सीधी के लिए बंद हुई रोडवेज बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे इस रुट पर जाने वाले यात्रियों के लिए काफी सहूलियत हुई है। यह बस सेवा पांच माह बाद फिर से शुरु हुई है। कोविड संक्रमण का दूसरा लहर शुरु होने से पहले ही मध्य प्रदेश के लिए एमपी जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आ गई थी। संक्रमण बढ़ने और कोरोना कर्फ्यू के चलते यात्रियों की संख्या और कम हो गई। इसके चलते बस सेवा को बंद कर दिया गया। फरवरी माह से बस सेवा बंद थी। अब कोविड संक्रमण कम हुआ है। जिसके बाद इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मध्य प्रदेश के सीधी जिले के लिए फिर से बस सेवा शुरु किया गया है। रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बस सीधी जिले के लिए रवाना होती है। 150 किमी के रूट पर लहंगपुर, लालगंज, बरौधा, ड्रमंडगंज, हनुमना होते सीधी पहुंचती है। लगभग पांच घंटे का समय लगता है। सीधी से सुबह सात बजे बस इसी रुट से वापस लौटती है। सीधी जिले की यह काफी पुरानी सेवा है। कोविड के पहले संक्रमण और दूसरे संक्रमण में कुछ माह के लिए सेवा को रोका गया था, अब फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed