फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robbery victim businessman accuses police of giving false statement

Mirzapur News: लूट के शिकार व्यापारी ने पुलिस पर झूठा बयान देने का लगाया आरोप

Wed, 17 Jan 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Robbery victim businessman accuses police of giving false statement
मिर्जापुर। लूट के मामले को असत्य बताने तथा पुरानी रंजिश में मारपीट का दावा करने वाली पुलिस को सराफा व्यवसायी का बयान वायरल होने के बाद बैकफुट पर आना पड़ा है। सराफा व्यवसायी ने बयान जारी कर कहा कि 25 से 30 लाख की लूट हुई है। साथ ही तहरीर देकर बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने वालों को जानता तक नहीं है। पुलिस मारपीट और पुरानी रंजिश की बात कह रही है, जो झूठ है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर कलवारी निवासी अजीत केसरी (28) व उनके भाई अजय केसरी (24) की कलवारी चौराहा पर आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके दोनों भाई सोमवार को शाम करीब छह बजे कार से घर लौट रहे थे। दोनों सेमरी-खुटारी गांव के बीच नहर के पास पहुंचे थे कि काले रंग की कार से ओवर टेक करते हुए आगे आए चार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी की गाड़ी रोक दी। कार रुकते ही बदमाश अपनी गाड़ी से उतरे और लोहे की राड से मारकर कार का शीश तोड़ दिया। कार सवार बदमाश दोनों भाइयों की पिटाई करने के बाद अजय को गोली मारकर गहने से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायल वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए निकल चुके थे। मौके पर डीआईजी और एसपी भी जांच करने पहुंचे। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने तीन टीमें भी गठित की है, परंतु पुलिस ने घटना का कारण मारपीट और पुरानी रंजिश बताया है। साथ ही लूट की घटना से भी इन्कार कर दिया। गोली लगने की बात भी पुलिस स्पष्ट नहीं बता सकी। उधर, पुलिस द्वारा लूट की घटना न होने और पुरानी रंजिश की बात बताने पर बदमाशों के हमले में घायल अजय ने बयान जारी कर बताया है कि रास्ते में कार से आए चार लोग मारपीट कर सामान छीनकर ले गए। उसे गोली मारी गई है। एक गोली लगी है और 25 से 30 लाख रुपये की लूट हुई है।
विज्ञापन

बदमाशों के हमले में घायल सराफा व्यवसायी के भाई अजीत केसरी ने बताया कि 30 हजार नकद रुपयों समेत सोने-ंचांदी से भरा बैग कार सवार चार बदमाश लूटकर ले गए हैं। इसकी सूची एक-दो दिन में पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करा दूंगा। भाई को गोली लगी है। शाम को उसका ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। पुलिस मारपीट और पुरानी रंजिश की बात कह रही है, जो झूठ है। वह कार सवार बदमाशों को जानता तक नहीं है। बताया कि अदलहाट थानाध्यक्ष वाराणसी आए थे। उनको तहरीर दी गई है, परंतु अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सीओ नक्सल अनिल पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर थाने में नहीं आई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दूसरी कार नजर नहीं आई है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा करने का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed