फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robbery in broad daylight from woman going to deposit bank money

बैंक पैसा जमा करने जा रही महिला से दिन दहाड़े छिनैती

Fri, 20 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Robbery in broad daylight from woman going to deposit bank money
शहर कोतवाली क्षेत्र के संकटमोचन के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में बाइक सवार एक युवक महिला से 50 हजार रुपये छिनकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते, बाइक सवार काफी दूर निकल गया था। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस और एएसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन भी की। दिन दहाड़े महिला से छिनैती की हुई यह घटना पुलिस की तरफ से की गई सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।
विज्ञापन

शहा कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी मीना कौर बृहस्पतिवार को 50 हजार रुपये लेकर आर्यकन्या स्कूल के पास स्थित एक बैंक जा रही थीं। वह संकटमोचन स्थित डैफोडिल्स स्कूल के पास पहुंची थीं कि एक बाइक सवार युवक आया और उनसे बात की। बाइक सवार ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख रुपये खाते मेें आ गया है। महिला ने उस बाइक सवार का मोबाइल नंबर मांगा। मोबाइल नंबर लिखने के लिए कागज नहीं होने पर बैग से 500 का नोट निकाल कर दिया। इस दौरान युवक ने उनके बैग में 500 के नोट की गड्डी देख ली। इसी बीच युवक महिला का बैग लेकर फरार हो गया। इस पर महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, युवक दूर निकल चुका था। महिला के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। छिनैती की घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने महिला के घर पहुंच कर जानकारी ली और घटना स्थल का निरीक्षक कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed