फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robbery accused Prince arrested in encounter for the second time in three months

Mirzapur News: तीन महीने में दूसरी बार मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ लूट का आरोपी प्रिंस

Thu, 14 Aug 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Robbery accused Prince arrested in encounter for the second time in three months
पुलिस की गोली से घायल लूटा का आरोपी प्रिंस। - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। ओझला पुल के पास से कटरा व चील्ह पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में छिनैती करने वाले गैंग के दो इनामी बदमाशों प्रिंस तिवारी निवासी जगन्नाथपुर गोहिया गोपीगंज जिला भदोही व अमन सिंह उर्फ गुलशन सिंह निवासी चेकबेसाहू थाना गोपीगंज जिला भदोही को गिरफ्तार किया है। प्रिंस तीन महीने में दूसरी बार पकड़ा गया है।
विज्ञापन

प्रिंस के पैर में गोली लगी है। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से चोरी की बाइक, छिनैती के गहने, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कटरा के बड़ी बसही के पास आठ अगस्त की देर रात स्कूटी से पति के साथ विंध्याचल स्थित घर जा रही युवती से बाइक सवारों ने कान का झुमका छीन लिया था।
दो दिन पहले चील्ह के टेढ़वा के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छिनैती की थी। मामले में कटरा कोतवाली और चील्ह पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। पुलिस ने छिनैती गैंग पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी नितेश सिंह के निर्देशन में कटरा और चील्ह पुलिस छानबीन कर रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझाला पुल के पास छिनैती करने वाले गैंग के दो युवक खड़े हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए छिनैती गैंग के बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। इसमे प्रिंस तिवारी के दाहिने पैर में गोली लगी।

दोनों के पास से दो तमंचा, कारतूस और वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से चोरी की गई अपाचे बाइक, लूट के 3980 रुपये, मंगलसूत्र, ब्रेसलेट बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed