फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roadways buses are not following covid rules

रोडवेज बसों में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन

Fri, 21 May 2021 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are not following covid rules
मिर्जापुर। रोडवेज परिसर में कोविड पालन की धज्जियां उड़ रही है। कोरोना संक्रमण के दौरान हर जगह साफ-सफाई रखने के लिए कहा जा रहा है, पर बारिश के बाद परिसर में पानी इकट्ठा है। इसी बारिश के पानी से होकर किसी तरह यात्री बसों में सवार हो रहे है। बस में भी लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग आस-पास बैठे रहते है, मास्क नहीं लगाते हैं। किसी के टोकने पर ही मुंह पर मास्क या गमछा आदि लगाते है।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय का रोडवेज होने के बाद भी यहां की हालत किसी छोटे शहर से भी बद्तर है। कई साल से इसके कायाकल्प की बात चल रही है, पर अब तक इसमें कोई सुधार नहीं हो सका है। बारिश होने पर यहां पानी लगना तो आम बात हो गई है। पानी इकट्ठा रहने से उसमें मच्छर पनपते है। पानी सड़ने से बीमारियों का खतरा रहता है। इस समय कोविड में साफ-सफाई पर ही विशेष ध्यान देने की बात कही जा रही है, पर रोडवेज में इसका पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। यही नहीं रोडवेज में सफर करने वाले भी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे है। बस में सफर करने वाले कम लोग ही मास्क का प्रयोग कर रहे है। अगल-बगल बैठे लोग भी मास्क नहीं लगाए है। किसी के कहने पर ही मास्क लगाते हैं या गमछे से मुंह ठक ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed