फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roads of Vindhyachal filled with devotees, 10 lakh visited

Mirzapur News: भक्तों से पटीं विंध्याचल की सड़कें, 10 लाख ने किए दर्शन

Tue, 11 Feb 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roads of Vindhyachal filled with devotees, 10 lakh visited
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दरबार में सोमवार को महाकुंभ पलट प्रवाह की वजह से जबरदस्त भीड़ रही। प्रदोष की वजह से गंगा स्नान करने और दर्शन करने वालों का रेला उमड़ पड़ा। गलियां और सड़कें सुबह से रात तक जाम रहीं। वहीं, मंदिर में भी लंबी कतारें लगी रहीं। मंगला आरती के बाद से शयन आरती तक दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन

मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर दिन-रात जाम के बावजूद विंध्याचल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोर से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। शृंगार और मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाल खुलते ही दर्शन-पूजन की होड़ लग गई। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने मां विंध्याचल के चरणों में शीश नवाया। वहीं, के दिव्य शृंगार के दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। यह सिलसिला रात तक चलता रहा।
विज्ञापन




गंगा घाटों, मंदिर के परिक्रमा पथ पर लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन भी कराया। मां विंध्यवासिनी के अलावा पहाड़ पर विराजमान मां अष्टभुजी और महाकाली के दरबार में भी भीड़ जुटी रही। वहीं, मंदिर में मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने के साथ चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस भीड़ को नियंत्रित करती रही। श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्य भी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed