फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roads filled with water due to rain, commuting is difficult

बारिश से सड़कों पर भरा पानी, आना-जाना दुश्वार

Thu, 30 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with water due to rain, commuting is difficult
जिले में मंगलवार की रात हुई बारिश के कारण नगर में कई जगह जलभराव हो गया। सरकारी कार्यालयों सहित कई जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी की सामना करना पड़ा। कई कार्यालयों के कर्मचारियों को अपने कार्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार की रात पूरी रात बारिश हुई। इसके चलते बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। पूरी रात बारिश होने से नगर में कई जगह जल भराव हो गया। कई गलियों व अन्य क्षेत्रों में तो सड़कों पर ही पानी भर गया। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे जहां अधिवक्ता बैठते हैं, वहां भी पानी भर गया है। इसी प्रकार पोस्टमार्टम हाउस के गेट पर, महुवरिया, पांडेयपुर, भरूहना, रोडवेज बस स्टैंड के पीछे, आवास विकास कालोनी, अनगढ़ रोड आदि जगहों पर रह रहे लोगों को भी आवागमन के दौरान जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। उधर, नगर के इमली महादेव, बड़ी माता आदि गलियों में भी पानी भर गया। नागरिकों की शिकायत थी कि नगर की अधिकांश नालियों की अभी तक सफाई नहीं हो सकी है। इसके चलते जलभराव की समस्या पैदा हुई है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे बरसात के मौसम में लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता का कहना है कि नियमित रूप से साफ-सफाई हो रही है। वे स्वयं अधिकतर जगहों पर निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, विंध्य धाम क्षेत्र में इन दिनों सीवर लाइन के लिए सड़कों को खोद दिया गया है। मंगलवार की रात हुई बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैल जाने से बुधवार को आवागमन करने वालों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कीचड़ के कारण दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण पटेगरा नाला पुल, रेहड़ा चुंगी रेलवे पुल के नीचे जलभराव होने से आवागमन बंद हो गया था। यह स्थिति तब है जबकि लोक निर्माण विभाग की तरफ से पटेगरा नाला पुल के नीचे नाली का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद समस्या बनी हुई है। अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों पर कीचड़ हो गया है और कुछ जगह गड्ढा हो गया है। इससे कुछ बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। मुख्य रूप से स्टेट बैंक चौराहा, सेंट्रल बैंक के पास, बरतर तिराहा, गोपीगंज बस स्टैंड, बनारस बस स्टैंड, कंतित, दूधनाथ तिराहा आदि पर समस्या बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed